xr:d:DAFdEew-rFA:36,j:1108930324,t:23031914
Spread the love

नैनीताल- सूखाताल पार्किंग स्थल के पास रविवार सुबह लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति को बेहोशी की हालत में देखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मृतक की पहचान रुकुट कम्पाउंड निवासी चंदन (52) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।


Spread the love

You missed