Spread the love

हल्द्वानी–नगर निगम के चुनाव से ठीक एक दिन पहले शाम एक भाजपा नेता की कार से शराब के पव्वे बरामद हुए। कार भाजपा नेता ओ बी सी मोर्चा ज़िला अध्यक्ष की बताई जा रही हैं।

 

समर्थकों संग पहुचे कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने इसपर हंगामा कर दिया, काफी देर हंगामे कर बाद पुलिस बुला ली गई। कोतवाल साहब की  उपस्थित में  कार खुलवाने के दावा किया गया, और उसमें शराब की एक दो पेटी मिलने की बात बताई गई।।

 

बुधवार को शाम पाँच बजे के करीब  राजपुरा के कुष्ठ आश्रम की पार्किंग  में एक  एक कार खड़ी और उसमें शराब हैं कि सूचना  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को दी। कांग्रेस प्रत्याशी ने वहां पहुँच कर हंगामा शुरु कर दिया और पुलिस बुला ली। पुलिस कार को अपने साथ ले गई।

 

देर रात नन्हे कश्यप, जो भाजपा  के ओ बी सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं  ने भी पुलिस को एक तहरीर दी, जिसमे  उन्होंने कहा कि उनकी कार दो दिन से कुष्ठ आश्रम की पार्किंग में खड़ी  हुई थी,

 

उनका इल्जाम हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने नकली चाबी से कार खोलकर उसमे शराब की पेटियाँ रख दी।

एस एस पी मीणा ने कोतवाली प्रभारी को गहनता से जांच करने के आदेश दिए हैं , जांच पूरी होने के बाद उसी अनुरुप आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 


Spread the love

You missed