Spread the love

नैनी टांडा/कोटद्वार–   पौड़ी गढ़वाल के नैनी डांडा विकास खंड के पटटी बिजलौट के ग्राम सभा बणासी तल्ली की एक महिला को गुलदार ने निवाला बना दिया ,

घटना शनिवार की सुबह 10-11 बजे की है , गांव की दो महिलाएं शांति देवी और सुशीला देवी उम्र 40 वर्ष घास हेतु गांव के ऊपरी हिस्से में गये थे ।

इसी बीच गुलदार ने श्रीमती सुशीला देवी पर हमला कर अपना निवाला बना दिया

शान्ति देवी के हो हल्ला करने पर और गांव वालों के पहुंचने तक महिला की जान नहीं बचाई जा सकी ,

आवश्यक कार्यवाही हेतु वन विभाग को सूचित कर दिया गया है क्षेत्रीय विधायक महन्त दिलीप रावत को सूचना दे दी है क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रकीर्ण नेगी घटना स्थल हेतु रवाना हो गए हैं


Spread the love

You missed