
ग़ाज़ियाबाद—फ़्लैट ओनर्स फेडरेशन राजनगर एक्स्टेंशन,गाजियाबाद ने प्रकृति की मनोरमता और ऋतुराज वसंत के प्राकृतिक सौन्दर्य के धरती पर आगमन को अपने आप से जोड़ते हुए होली मिलन का शानदार आयोजन किया |
इसी अवसर पर फेडरेशन के नए कार्यालय का भी उदघाटन फेडरेशन की इकाई के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी के करकमलों द्वारा फीता काटकर किया गया जिसके गवाह बने फेडरेशन के कानूनी सलाहकार एवं पूर्व पार्षद एडवोकेट संजीव त्यागी ,राजनगर एक्स्टेंशन के निवासीगण और विभिन्न सोसायटी के नव निर्वाचित अपार्टमेन्ट एशोसिएशन के अधिकारीगण साथ ही “मृत्यो मा अमृतोगम्य” के सिद्धांत पर चलने वाले “फिट प्लस फिजियोथेरेपी एंड फिटनेस स्टूडियो” जिसका लक्ष्य ही है ‘फैट को फिट में बदलना” के फिजियोथेरेपी कक्ष का भी उद्घाटन फेडरेशन की महिला सदस्यों के द्वारा किया गया |
नयी ऊर्जा एवं नए शुरुआत की ओर कदम बढाते फेडरेशन के सदस्यगणों और बिभिन्न सोसायटी के नव निर्वाचित एवं सम्मानित निवासियों के इस होली मिलन उत्सव ने सामाजिक सरोकार की एक अविस्मरणीय रेखा खींची जिसका श्रेय फेडरेशन को जाता है |

अध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने अपने सम्बोधन में इस बात पर गर्व महसूस किया कि कर्नल टी पी त्यागी के मार्गदर्शन में फेडरेशन निवासियों के हित में समाज एवं मानवता के सकारात्मक पहल के लिए हर पल तैयार रहता है |उन्होंने सभी को फेडरेशन के साथ जुड़ने और एक सशक्त सकारात्मक वातावरण तौयार करने का आग्रह भी किया |
“ए रंग जानते हैं केवल प्यार की बोली ,सबको फेडरेशन की ओर से हैपी होली” की बधाई के साथ ही महासचिव कैप्टन गोपाल सिंह ने पूरे कार्यक्रम का संचालन बड़े ही साहित्यिक एवं रंगीले अंदाज में करते हुए सबको खूब गुदगुदाया वही वरिष्ठ प्रकोष्ठ के प्रमुख शरद सिंघल ,महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख डाक्टर नीतिका शुक्ला ,मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल,कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश वर्मा ,संयुक्त सचिव अरुण शुक्ला आदि के द्वारा उपस्थित समानित जनों को टीका लगाकर ,होली की टोपी पहनाकर एवं राधे रंग में रंगे पटका पहना कर स्वागत सम्मान किया गया |
जीवन के रंग में होली के रंग भरते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी शरद सिंघल,सक्रिय सदस्य चन्द्र प्रकाश गुप्ता, श्री मति ममता शर्मा आदि ने अपने संगीतों एवं कविताओं से वातावरण में हास और हुलास के रंग भरे |
इस अवसर पर फेडरेशन ने डाक्टर ए के सिन्हा , चन्द्र प्रकाश गुप्ता ,राजेश मिश्रा,दीपक मिश्रा एवं महिला टीम के लिए डाक्टर दर्शन अग्रवाल, संध्या त्यागी ,डाक्टर पल्लवी त्यागी ,रश्मि चौहान ,डाक्टर लावण्या की सक्रियता को चिन्हित कर फेडरेशन से जोड़ते हुए नए सदस्य के रूप में उनके नाम की घोषणा की |
इस अवसर पर स्टार रामेश्वरम ,श्री राम हाइट्स ,गुलमोहर गार्डेन, युनिनव हाइट्स सोसायटी के नव निर्वाचित ए ओ ए के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया एवं उनके द्वारा समाज हित हेतु लिए गए संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात भी कही |वरिष्ठ जनों के रूप में समारोह में मुकेश भटनागर , आर पी गुप्ता ,शुभाष तिवारी, बिनय कुमार झा आदि की उपस्थिति से फेडरेशन की संकल्प शिद्धि को बल मिला |
कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं फेडरेशन के संरक्षक डाक्टर राजीव श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में जीवन के तत्व को संगीत और सौन्दर्य से जोड़ने की बात कहते हुए फेडरेशन के इस प्रयास की प्रशंसा की एवं लोगों को फिट प्लस सेंटर के द्वारा चलाए गए स्वास्थ्य अभियान से भी लाभ लेने की बात कही |
उन्होंने इस बात पर गर्व किया कि फेडरेशन को डाक्टर ए के सिन्हा ,डाक्टर जी पी सिन्हा ,डाक्टर प्रदीप शर्मा जैसे मेडिकल से जुड़े लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त है
वही डाक्टर दर्शन अग्रवाल,डाक्टर पल्लवी ,डाक्टर नीतिका शुक्ला ,एडवोकेट अमरीश तिवारी,अतुल भटनागर ,एन सी पराशर ,के के पाण्डेय, राजनगर रेजीडेंसी से समाज सेवा के प्रति समर्पित रैनी अगवाल जैसे कलाप्रेमियों एवं सांस्कृतिक सरोकार के लोगों का भी सहयोग और समर्थन मिलता है |
एयर फ़ोर्स एशोसिएसन के देशभक्त जावांज देवेन्द्र चौबे, रामकुमार उपाध्याय एवं उनकी पूरी टीम की उपस्थिति को सैल्यूट करते हुए संचालक कैप्टन गोपाल सिंह गुंजन ने अपनी बात इस तरह कही –“ होली वही जो स्वाधीनता की आन बन जाए
होली वही जो गणतन्त्र की शान बन जाए
भरो पिचकारी में पानी तीनों रंग का
जो कपड़े पर गिरे तो हिन्दुस्तान बन जाए |”
राइजिंग इण्डिया न्यूज 24 , बी पी सी चैनल आदि मीडिया सहयोगियों के द्वारा कार्यक्रम के शुरू से अंत तक अपना बहुमूल्य समय देने एवं पूरे समारोह को भव्य बनाने की दिशा में पहल के लिए फेडरेशन ने उनके आगमन का स्वागत एवं सम्मान किया |
समारोह के अंत में उपस्थित महिला सदस्यों के द्वारा डाक्टर दर्शन अग्रवाल की अगुआई में राधे कृष्ण के रंग में डुबकी लगाते हुए फूलों की होली की नृत्य एवं संगीतमयी प्रस्तुति की गई जिसके साथ सबों ने मिलकर आनन्द लिया एवं एक दुसरे को गुलाल लगाते हुए होली मिलन को सार्थक किया |
