Spread the love

हल्द्वानी–  मुख्यमंत्री के नशा मुक्त उत्तराखण्ड के अभियान के तहत पुलिस की नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी हैं।

 

एसओजी  संजीत राठौड़ के नेतृत्व में  पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान रामलीला ग्राउंड के पास हीरो एचएफ डीलक्स UK 18R-1301 को रोककर चैक किए जाने पर बाइक में सवार 02 युवकों के कब्जे से 445 ग्राम अफीम बरामद हुई,  इस पर दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

सघन पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि ये लोग (अफीम अनुराग कश्यप नाम के व्यक्ति जो कि ढकिया उधमसिंह नगर का रहने वाला है से लेकर आए हैं,

 

अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु हल्द्वानी के युवाओं को बेचने की फिराक में थे इससे पहले गिरफ्तार हो गए। इस संबंध में  जांच जारी है।

उक्त दोनों अभियुक्त तो के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

ग्रिफ्तार अभियुक्त अतुल सागर पुत्र राजेंद्र सागर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नूरपुर पोस्ट ढकिया नंबर वन 1 थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर का रहने वाला है तथा दूसरा अभियुक्त बलविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी हजीरा गांव बरहनी थाना बाजपुर का रहने वाला हैं।


Spread the love

You missed