मुंबई— बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक नोटिस जारी किया है. जिसके तहत उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है.
इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

इमरान खान को मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था. मुंबई पुलिस के अनुसार, भारतीय नागरिक न होने के बावजूद विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण, इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट (प्रवासन अधिनियम) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
