Spread the love

बीरोंखाल/पौडी– जनपद पौड़ी के बीरोंखाल में बकरियां चरा रहे बुजुर्ग पर एक भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान बुरी तरह घायल बुजुर्ग ने मौके पर दम तोड़ दिया।

 

 

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सभा बिरगणा के गांव तोल्यूं में रविवार सुबह करीब 10 बजे बलबीर सिंह (74) घर से करीब 200 मीटर के फासले पर गदेरे में बकरियां चराने गए थे।

 

 

वन विभाग पोखड़ा की दीवा रेंज के जंगल से आए भालू ने बलवीर सिंह पर अचानक हमला कर दिया। बलबीर सिंह ने काफी चीख-पुकार की। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक बलवीर सिंह की सांसें थम चुकी थीं।

 

 

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर भालू के हमले में वृद्ध की मौत हुई, वहां से करीब एक किलोमीटर के फासले पर ही वन विभाग की चौकी है। घटना की जानकारी वन कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है।


Spread the love