
हल्द्वानी— होली के दिन काठगोदाम क्षेत्र में दो वाहन चालकों द्वारा अपने प्राइवेट वाहनों में हूटर का प्रयोग कर हुड़दंग मचाया जा रहा था।
सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल होने पर मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम द्वारा दोनों वाहनों का पता लगाकर दोनों वाहन चालकों क्रमशः 1- UK04AN0440-चालक अंकित सिंह रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत निवासी फॉरेस्ट कंपाउंड हल्द्वानी , UK18A1521 चालक पियूष गर्ब्यांल पुत्र प्रकाश सिंह निवासी देहरादून के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
तथा भविष्य में इस प्रकार के कृत्यों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।

