
हल्द्वानी— पुलिस का अवैध नशे की तस्करी की रोकथाम हेतु कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एएनटीएफ टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये आज शाम को चौकी मेडिकल क्षेत्रान्तर्गत घटना स्थल गाँधी इण्टर कालेज बरेली रोड से 300 मीटर एफटीआई तिराहा रामपुर रोड के पास चैकिंग के दौरान अवैध स्मैक 14.55 ग्राम बरामद की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली, हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।
ग्रिफ्तार व्यक्ति आकाश कुमार पुत्र विरेन्द्र कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड न0 33 चौफला चौराहा दमुवाढूंगा काठगोदाम नैनीताल का रहने वाला हैं।
