हल्द्वानी— सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे एक घर में करीब 10 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप घुसने से परिवार में हड़कंप मच गया। अचानक घर में इतने बड़े सांप को देखकर परिजन घबरा गए और तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम से संपर्क किया।
अच्छी बात यहां यह रही सूचना मिलते ही बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचे स्नेक रेस्क्यूर सुभाष ने सावधानी पूर्वक सांप को काबू में कर सफल रेस्क्यू को अंजाम दिया, यहां उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है, जिसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया किस तरह झाड़ियां से निकलकर रेंगता हुआ व्यस्त सांप घर के भीतर तक प्रवेश कर गया गनीमत रही किसी को नुकसान नहीं हुआ। सांप की एंट्री और रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र के खाली प्लॉटों में उगी घनी झाड़ियां सांपों के छिपने का ठिकाना बन रही हैं। बताया गया इस प्रजाति का सांप बहुत खतरनाक होता है जो 3 सेकंड के अंदर कुंडली मारकर मजबूत से मजबूत इंसान की हड्डियों को तोड़ देता है।

आए दिन सांपों के घरों में घुसने से लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से खाली प्लॉटों की झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
