
कोटद्वार—- कोटद्वार शहर की खोह नदी में चैनेलाइजेशन के नाम पर अनियंत्रित खनन का कारोबार जोरों पर है। दिन से लेकर रात के अंधेरे तक में खननकारी बेखौफ होकर नदियों का सीना चीर रहे हैं।
हालत यह है कि इस संबंध में जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत करने पर भी जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
देर रात के बाद घने अंधेरे में नदियों से उपखनिज की सबसे अधिक चोरी हो रही है।

खनन कारोबारी बेखौफ होकर जेसीबी मशीनों से नदियों का सीना चीर रहे हैं। नदियों में पूरे दिन रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का जमावड़ा लगा रहता हैं।
खननकारियों ने नदियों के किनारे बनी सुरक्षा दीवार की नींव भी खोद दी है।
करोड़ों की लागत से बनी इस सुरक्षा दीवार पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में बरसात के समय नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को बाढ़ का खतरा हो सकता हैं।
