हल्द्वानी—  हल्द्वानी के नए मेयर गजराज सिंह बिष्ट पूरी तरह से शहर की रंगत बदलने में जुटे हुए नजर आ रहे है, इसी क्रम में आज महापौर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा स्वच्छता सफाई अभियान पखवाड़ा के तहत वार्ड 38 के अंतर्गत ब्लाॅक आफिस के बाहर सफाई कार्य किया।

 

Advertisement

महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि हमारा ध्येय शहर को बेहतर सुरक्षित स्वच्छ बनाना है। इस मुहिम के तहत मानसून से पूर्व शहर के सभी ड्रेनेज को साफ करना है। जिससे जल भराव की स्थिति से निपटा जा सके।

 

 

अभियान में जिला महामंत्री नवीन भट्ट, पार्षद मनोज भट्ट, मनोज जोशी, स्वास्थ्य अधिकारी मनोज काण्डपाल उपस्थित रहे।

You missed