
हल्द्वानी/काठगोदाम— आज नगर निगम कार्यालय में महापौर गजराज बिष्ट से दमुवाढुंगा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने मिलकर ज्ञापन दिया
क्षेत्रवासियों द्वारा कहा गया कि क्षेत्र को चल रही 125 करोड़ की योजना का लाभ मिल रहा हैं, कार्य और त्वरित गति से कार्य हो सके , उसके लिये भवन कर लगाने की मांग की गई है।
महापौर बिष्ट ने कहा , कि क्षेत्रवासियों द्वारा यह पहल एक सराहनीय कदम है। इस विषय में विधि सलाह लेकर आगामी बोर्ड बैठक में लाकर कार्यवाही की जायेगी।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान महेश जोशी,विजय कुमार(पप्पू प्रधान),हृदयेश कुमार,कैलाश चन्द्र,पन राम,भुवन आर्य,भरत वलदिया,पंकज अधिकारी,गोधन बिष्ट,दीपक कुमार समेत बहुत से क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
