Spread the love

देहरादून—   उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी रखते हुए तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया है। इसके तहत कुछ प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है।

पहले से ही आबकारी विभाग का कार्यभार संभाल रहे हरिचंद्र सेमवाल को अब खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह विभाग राज्य में राशन व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दायित्व है। सेमवाल पहले से ही एक संवेदनशील विभाग संभाल रहे हैं, और अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

राज्य सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी विकास (आईटीडीए) के निदेशक पद पर भी बदलाव किया है।

संयुक्त सचिव राजेन्द्र पत्याल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईएएस निकिता खंडेलवाल को हटाकर आईएएस गौरव कुमार को नया निदेशक नियुक्त किया गया है।


Spread the love

You missed