Spread the love

हरिद्वार—  भाजपा विधायक आदेश चौहान को एक साल की सजा , सीबीआई कोर्ट का बड़ा फैसला, मारपीट केस में सुनाई सजा।

हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा के भाजपा विधायक आदेश चौहान को पुलिस कस्टडी में मारपीट मामले में दोषी करार पाया गया।

कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा , विधायक पर भतीजी के पति मनीष को पीटने का आरोप सही पाया गया।

कोर्ट ने विधायक के साथ भतीजी दीपिका और 4 अन्य को भी दोषी माना,पुलिस के दो सिपाही दिनेश और राजेंद्र को भी सजा सुनाई।

एक आरोपी पुलिसकर्मी की पहले ही मौत हो चुकी है ,हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने जाँच की थी । उसी जांच के आधार पर कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई।

मामला दहेज उत्पीड़न का था ,विधायक के कहने पर हुई थी मारपीट,

सीबीआई कोर्ट ने सबूतों के आधार पर सभी को दोषी माना।


Spread the love

You missed