हल्द्वानी– हल्द्वानी में मेयर गजराज सिंह बिष्ट और नगर आयुक्त ऋचा सिंह और गो क्लीन गो ग्रीन स्वमसेवी संस्था के द्वारा आज मंडी गेट चौराहे पर बृहत सफाई और वृक्ष रोपण कार्यक्रम का हुआ।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नगरनिगम की टीम के साथ नगर आयुक्त, मेयर गजराज सिंह बिष्ट के साथ गो क्लीन गो ग्रीन संस्था ने स्वच्छता अभियान चलाया।
इस सफाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगो ने भागीदारी की,
जिसमे मुख्य रूप से मेयर गजराज बिष्ट, ऋचा सिंह, चंदन बिष्ट, श्रुति तिवारी, संजय पांडे, तथा मनोज नेगी,संस्थापक गो क्लीन गो ग्रीन की पूरी टीम और नगर निगम की पूरी टीम सम्मलित रही।
