Spread the love

हल्द्वानी—हल्द्वानी शहर के हल्दुपोखरा रोड (बिरला स्कूल के पीछे) शाम को खुलेआम बदमाशी की वारदात सामने आ रही है।जिसमे जमकर ईंट पत्थर और फायरिंग की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।

घटना में तीन युवक घायल बताए जा रहे हैं जिसमें एक की गोली लगने से स्थिति गंभीर है। कार सवार युवकों पर हमले और फायरिंग ने पूरे शहर में दहशत फैला दी। घटना में तीन युवक से घायल हुए, जिनमें से एक को गोली लगी है।

बताया जा रहा है । चार युवक कार से घूमने निकले थे, जब अचानक 10-15 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया।हमलावरों के पास ईंट, पत्थर और हथियार थे। उन्होंने कार पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर डाला।

इस दौरान हमलावरों द्वारा फायरिंग में भास्कर बोरा को दो गोलियां लगीं, जबकि हरीश सिंह मेहरा और गणेश दरम्वाल को पीटा गया। हमलावर  धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, युवकों की कार को घेरकर पहले उन्हें बुरी तरह पीटा गया, फिर अचानक गोली चलाई गई।जिससे इलाके में भगदड़ मच गई।

भास्कर बोरा(गोली लगने से गंभीर) को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं हरीश और गणेश का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि दो गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते यह हमला हुआ। अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई, लेकिन पुलिस ने हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

मामले में हल्द्वानी के चर्चित आईटीआई गैंग की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

See also  मंत्री कैड़ा ने क्षेत्र गांवो का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,, अधिकारियो को दिए आवश्यक निर्देश,।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। जल्द ही हमलावरो के  गिरफ्तार होने की उम्मीद है।


Spread the love

You missed