Spread the love

कोटद्वार—   स्थानीय निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया  कि उसकी नाबालिग पुत्री को कमलकिशोर नाम का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना का नाबालिग बालिका से सम्बन्धित होने के कारण मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा नाबालिग बालिका को बरामद करने व अभियुक्त की शीध्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार , रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर नाबालिग बालिका की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही  करने के परिणामस्वरूप नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया  गया। नाबालिग बालिका से द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर बालिका के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने की पुष्टि भी हुई,

जिसके बाद मुकदमा  पॉक्सो अधिनियम के तहत  बढोत्तरी की गई, और साथ ही पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कमलकिशोर (उम्र-20 वर्ष) को भी झंडी चौड़ कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को आज  न्यायालय पौड़ी के समक्ष पेश करने के पश्चात जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया है।


Spread the love