Spread the love

हल्द्वानी—  मानसून की दस्तक के साथ ही हल्द्वानी में आज सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर में कई जगह जल भराव की स्थिति हो गयी है। वही एक बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है।

रामपुर रोड से मंडी बाईपास को जोड़ने वाले लिंक रोड पर फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई और पानी के तेज बहाव में आ गई ।

सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू रेस्क्यू कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकल गया।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK06 AX 8728 में सवार सभी लोग ग्राम बरा, किच्छा, उधम सिंह नगर के निवासी थे और सुशीला तिवारी अस्पताल से वापस गांव लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

मृतकों की पहचान नीतू (34 वर्ष), कमला देवी (51 वर्ष), राकेश (32 वर्ष) और चार दिन के एक नवजात के रूप में हुई है। वहीं, रामा (27 वर्ष), रमेश (39 वर्ष) और वाहन चालक श्यामलाल (40 वर्ष) घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल गौरव किरार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि नहर में गिरा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और फंसे लोगों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

See also  मुख्यचिकित्सा अधिकारी आदेश किया गया अस्पतालों और डाइग्नोस्टिक सेंटर्स का औचक निरीक्षण,,,,,,।

घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने इस ह्रदयविदारक हादसे की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

You missed