Spread the love

कोटद्वार- विकास खंड जयहरीखाल के खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद को वर्ष 2020-21 व 2021-22 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नवोन्मेश एवं नवाचार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान की ओर से आंबेडकर भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनको सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा उनके प्रशासनिक कौशल के कारण जिला पौड़ी में विकास खंड जयहरीखाल अव्वल स्थान रखता है। उनको राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना शिक्षक जगत के लिए गर्व का विषय है। वहीं राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई जयहरीखाल के प्रतिनिधियों ने खंड शिक्षा अधिकारी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष सतेंद्र सिंह रावत, ब्लाक मंत्री सुभाष चंद्र, परितोष रावत, अनिल मैंदोला, कुमुद थपलियाल और मनोजरावत सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


Spread the love

You missed