Spread the love

देहरादून- मोहन सिंह रावत गांववासी देहरादून के कैलाश अस्पताल में भर्ती थे।आज सुबह आठ बजे उनका निधन हो गया। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने उनके निधन पर दुःख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया की वो कल शाम उनसे मिलने कैलाश हॉस्पिटल गई थी जहां उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिवार को ढाढंस बंधाया था।।

 

उन्होंने बताया आज सुबह उनके निधन की सूचना मिलने से वे काफी दुखी हैं उन्होंने कहा की मोहन सिंह रावत गांववासी जी भाजपा के वरिष्ठ नेता थे उनका प्रदेश के विकास में और राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की।


Spread the love

You missed