Spread the love

हल्द्वानी-उत्तराखंड के लिए आज ऐतिहासिक दिवस रहा,आज एक साथ देहरादून हरिद्वार रुद्रपुर एवं हल्द्वानी में समन्वय सम्मेलन आयोजित किया गया।

 

प्रत्येक सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई उसका आयोजन डॉक्टर अंजली वर्मा के नेतृत्व में किया गया महिलाओं ने इसमें राष्ट्र के निर्माण और विकास के लिए प्रतिबद्ध होने की कसम खाई ।

 

राष्ट्र निर्माण के हित में महिलाएं प्रतिभागकर रही हैं, हल्द्वानी के कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमति कुसुम कंडवाल ने कहा आज की नारी समाज के हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है चाहे वह घर हो शिक्षा हो समाज का कोई भी क्षेत्र हो, हर क्षेत्र में नारी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है।

 

उनका उत्कृष्ट भविष्य भारत के निर्माण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो रहा है उनकी यह पहल भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर कर रही है।

 

महिला राष्ट्र की आधारशिला है वह मां बनकर हमेशा अपने वीर पुत्र पुत्री को निर्देशित करती है ।

 

भविष्य में भी उनसे समाज को और देश को बहुत अपेक्षाएं हैं कुछ समूहों का भी निर्माण किया गया हैं।जिसमें नारी को और ज्यादा कैसे आगे बढ़ाया जाए।

 

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, अध्यक्ष रंजना शाही, कार्यक्रम संयोजिका अनसूया जी,सुमन सहगल,कार्यक्रम संयोजिका किरण जी,बिभाग बौध्दिक पमुख ,भगवती पाडे ,मुन्नी जोशी, ,ज्येति कश्यप ,हेमलता,वदना,चमन सक्सेना, मीडिया प्रभारी श्रीमती अलका सक्सेना रेनू अधिकारी भगवान सहाय,   किरण जी, विभाग व्यवस्था प्रमुख आरएसएस उपस्थित रहे। इनके अलावा प्रतिभा जोसी, श्रुति तिवारी ,अनिता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, महिला संघ आदि उपस्थित रही।।


Spread the love

You missed