Spread the love

हल्द्वानीशहर के लटूरिया बाबा आश्रम में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।

इस पावन अवसर पर विभिन्न कलाकारों ने भक्ति रस से ओत-प्रोत भजन प्रस्तुत किए, जिनसे पूरा वातावरण भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर हो गया। श्रद्धालु देर रात तक भजन-कीर्तन में लीन रहे और जन्माष्टमी पर्व की खुशियां साझा कीं।

श्रद्धालुओं ने नन्हे कान्हा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और माखन-मिश्री का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से आश्रम गुंजायमान रहा।


Spread the love

You missed