Spread the love

नैनीतालमोबाइल और लैपटॉप की दुनिया में घंटों तक स्क्रीन से चिपके रहना अब आंखों के लिए खतरे की घंटी बनता जा रहा है। नेत्र विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ते स्क्रीन टाइम ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में सूखापन, जलन और सिरदर्द की समस्या बढ़ रही है। खासकर जो लोग चश्मा पहनते हैं, उनके चश्मे का नंबर समय से पहले बदल रहा है। यही नहीं, छोटे बच्चे भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं।

डॉक्टरों का सुझाव है कि स्क्रीन का उपयोग करते समय 20-20-20 का नियम अपनाएं। यानी हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें। साथ ही, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और नियमित नेत्र परीक्षण आंखों को सुरक्षित रखने में सहायक हैं।

विशेषज्ञों का साफ कहना है कि आज की डिजिटल जीवनशैली में पूरी तरह से स्क्रीन से दूरी संभव नहीं है, लेकिन उसका सही उपयोग और सावधानियां ही आंखों को स्वस्थ रख सकती हैं।


Spread the love

You missed