Spread the love

कोटद्वार—-   कोटद्वार में देर रात दर्दनाक घटना हो गई। पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में एक गुलदार ने चार साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला।

बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ है।

घटना रात करीब आठ बजे की है। गुलदार ने रिया(4) पुत्री जितेंद्र रावत पर हमला किया और उसे घसीटता हुआ ले गया।

इस दौरान परिवार में हड़कंप मच गया। सभी ने बची को ढ़ूंढना शुरू किया।

बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर मिल गया है। सूचना मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग के रेंजर नक्षत्र शाह टीम के साथ गांव के लिए रवाना हो गए हैं।


Spread the love

You missed