
हल्द्वनी—- अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत की कल व्यापारी चौपाल का वृहत आयोजन किया गया
जिसमें व्यापारी कल्याण बोर्ड मंत्री सुनील सिंधी मुख्य अतिथि के रूप में पहली बार उत्तराखंड के दौरे पर आए।
“स्वदेशी अपनाओ भारत को आत्मनिर्भर बनाओ” की शपथ दिलाई गई। नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधारों की दिशा में अपने विचार रक्खे, और “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया

इसमें नैनीताल/ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट , महापौर गजराज बिष्ट , हल्द्वानी विधायक सुमित हिरदेश एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवन सिंह कार्की जी के द्वारा की गई, जिसमें अतुल कुमार गुप्ता उत्तराखंड प्राभारी वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
प्रदेश संगठन मंत्री भूपेश बिष्ट द्वारा व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुनील सिंघी द्वारा प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन दिया गया और अपनी पूरी उत्तराखंड टीम को बधाई देते हुए कहा कि आप हमारे लिए व्यापारिक ही नहीं, एक परिवार की तरफ हैं।
मैं आप सबका का तहेदिल से धन्यवाद करता हूं ,कि जिस तरह आपने बहुत कम समय में एकजुटता दिखाकर कार्य किया, वह सराहनीय है। मैं अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करता हूं, मौसम खराब होने के कारण आप लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ ।
जिसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं, और मुझे उम्मीद है कि अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत उत्तराखंड एक जड़ता दिखाते हुए हर वर्ग के व्यापारियों को साथ देते हुए चलेगा, और उनकी समस्याओं का निराकरण करेगा।
