Spread the love

नैनीताल—-  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन की मजबूती और जिन उद्देश्यों के लिए संगठन का गठन हुआ था, उसको पूरा करने हेतु राज्य के प्रत्येक क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु नगरीय क्षेत्र के साथ साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी संगठनात्मक  पकड़ मजबूत हो इस क्रम में संगठन के पदाधिकारी जी जान से जुट गए हैं।

संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे से सटे क्षेत्रों समेत और संगठनात्म दृष्टि से जिला रानीखेत की जिला कार्यकारिणी गठन करने हेतु पिलखोली के कृपाल राम को संगठन ने जिला प्रभारी रानीखेत नियुक्त किया हैं।

कृपाल राम की नियुक्ति से फल्दाकोट, कंडारखुआ व चौगांव पट्टी और जिला रानीखेत में संगठन को मजबूती प्रदान होगी ।

इससे पूर्व संगठन ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तथा रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर स्थित बाजार के सभी क्षेत्रों मे संगठन का गठन किया हैं।

वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिला रानीखेत प्रभारी कृपाल वर्तमान में चौगांव – फल्दाकोट जैनोली सेमधार चैतव कौतिक समिति अध्यक्ष, जन स्वराज मंच के प्रदेश संयोजक तथा जीआइसी जैनोली के पीटीए अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

कृपाल के मनोयन पर संयोजक धर्म प्रकाश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य भुवन जोशी, महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी राजीव अग्रवाल, गरमपानी ईकाई अध्यक्ष मनीष तिवारी, खैरना गजेंद्र नेगी, पातली आंनद नेगी, भुजान कुलदीप सिंह, टूनाकोट सुनील मेहरा, नैनीपुल कुबेर सिंह जीना समेत कई पदाधिकारी व व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की है।

See also  मुख्यचिकित्सा अधिकारी आदेश किया गया अस्पतालों और डाइग्नोस्टिक सेंटर्स का औचक निरीक्षण,,,,,,।

Spread the love

You missed