Spread the love

उत्तराखंड—  जसपुर किसान सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक नैनीताल के पूर्व डायरेक्टर स0 महेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा सिक्ख समाज के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही हैं।

राज्य के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट किया हैं उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी अतः अब ऐसे में सिक्ख समाज का कोई विवाद नहीं रह जाता हैं।

महेंद्र सिंह ने सिक्ख समाज के नाम पर राजनीति करने वालो को आड़े लेते हुए कहा कि हरभजन सिंह चीमा 4 बार विधायक निर्वाचित हुए और वर्तमान में भी चीमा  के परिवार से ही विधायक निर्वाचित हुए हैं, लेकिन भाजपा की सरकार ने उनको मंत्रिमंडल में स्थान नहीं देकर सिक्ख विरोधी होने का प्रमाण दिया हैं कि वह कितनी सिक्ख समाज के हितों का ध्यान रखती हैं।

कुछ माह पूर्व में भी किसान आंदोलन में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा सिक्ख समाज का नुकसान किया गया ,उसकी यादें अभी भी ताजा हैं, इसलिए भाजपा को सिक्ख समाज के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं हैं।

समाज अपने अच्छे बुरे के बारे में भली भांति सोच विचार कर सकता हैं और सारे सिक्ख भाई समय आने पर उचित निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं।

महेंद्र सिंह ने अपने समाज के सभी लोगो का आहावन किया है सिक्ख समाज का हित सिर्फ कांग्रेस मे ही है अतः समाज को किसी के बहकावे मे आने की जरूरत नही है।


Spread the love

You missed