Spread the love

उत्तराखंड—  नैनीताल जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर – 14 डिस्ट्रिक्ट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी डीके स्पोर्ट्स अकादमी हल्द्वानी ने अपने नाम कर ली है।

फाइनल मुकाबले में डीके स्पोर्ट्स अकादमी, हल्द्वानी ने कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी हल्द्वानी को 5 विकेट से करारी मात दी।

जी एन जी मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में डीके स्पोर्ट्स ने टॉस जीत कर कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी हल्द्वानी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। डीके स्पोर्ट्स की धारदार गेंदबाजी के आगे कोल्ट्स की पूरी टीम 84 रन पर धराशाई हो गई। कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी की तरफ से सौम्य जोशी ने 34 व जयवर्धन गुर्रानी ने 22 रनों का योगदान दिया। डीके स्पोर्ट्स की ओर से ईशान जोशी ने 4, देवांग नेगी ने 3 और अनामय पांडे ने 2 विकेट लिए। 85 रनों का पीछा करते हुए डी के स्पोर्ट्स ने मात्र 18.4 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पूरा करके चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

ईशान जोशी को प्लेयर ऑफ द मैच, हार्दिक राज सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, देवांग नेगी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, कुणाल सिंह सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुने गए।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नागेश चंद्र  द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, नरेंद्र सिंह अधिकारी, प्रकाश रावत,त्रिलोक सिंह जीना, जगमोहन बगड़वाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, दिनेश बिष्ट, संजय नेगी, देवेंद्र जोशी, विनोद मेहरा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
यहां बता दें कि इससे पहले अंडर- 16 जिला क्रिकेट लीग की ट्रॉफी भी डीके स्पोर्ट्स ने अपने नाम करी थी।


Spread the love

You missed