Spread the love

उत्तराखंड— प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की केंद्रीय कार्यकारिणी ने बेरीनाग नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और समाजसेवी हेम पंत को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।

संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हेम पंत बेरीनाग और आसपास के क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी के साथ साथ एक मिलनसार जुझारू नेता हैं।

जिनके संगठन से जुड़ने पर व्यापारी वर्ग को उनकी समस्याओं से लड़ने के लिए काफी बल मिलेगा और संगठन को भी मजबूती भी प्रदान होगी।

हेम पंत के प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ,प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम सिंह जंगपांगी, कुमाऊं मंडल के सह प्रभारी अंशुल डांगी, संयोजक डॉ धर्म यादव ,देवेश अग्रवाल आदि ने बधाई दी।


Spread the love

You missed