Spread the love

अल्मोड़ा- अल्मोड़ा विकासखंड के मन्हैत-पीपना मोटर मार्ग से मौलेखाल जा रही एक मैक्स गहरी खाई में जा गिरी। जाकारी के अनुसार इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

आपको बता दें शुक्रवार को देर रात 32 वर्षीय मोहन भंडारी पुत्र प्रताप सिंह भंडारी अपने मैक्स वाहन से मौलेखाल जा रहा था। वहीं मन्हैत गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसा इतना ज़बरजस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। शुक्रवार को देर रात हादसा होने के कारण लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई। जिसके चलते शनिवार की सुबह आसपास के लोगों की नज़र खाई में गिरे वाहन पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना सल्ट पुलिस को दी गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मोहन को खाई से निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

 

प्राप्त जाकारी के अनुसार मृतक मन्हैत गांव का ही बताया जा रहा है। वह देर रात परिचित को रामपुर गांव छोड़कर घर वापस लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हुई इस घटना में उसकी मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के साथ अकेले ही घर में रहता था। एसओ अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवायल अस्पताल भेज दिया है। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था।


Spread the love

You missed