Spread the love

उत्तराखंड—   अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज नैनीताल जिले में हल्द्वानी में जिलाअध्यक्ष कंचन उप्रेती  के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें स्वयं सहायता समूह की बहनों के द्वारा स्टौल भी लगाऐ गए, जिसमें श्री अन्न (मोटा अनाज) से बनाए गए उत्पादन को सामिल किया गया।

इसके अलावा सम्पूर्ण जिले से समाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप प्रदेश महामंत्री रश्मी रस्तोगी  का उदबोधन हुआ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नीमा बिष्ट , प्रदेश मंत्री विजयालक्ष्मी , महिला मोर्चा जिला प्रभारी नवीन भट्ट , प्रदेश मीडिया सहसंयोजक श्रुति तिवारी , प्रदेश सह मीडिया भूमिका गोयल , प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा , प्रदेश कुमाऊँ सह संयोजक अल्का जीना , जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल , ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ , जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, कामायनी मिस्र आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

मंच संचालन राशि जैन और आभा गोस्वामी  द्वारा किया गया, तथा सभी मंडल के अध्यक्ष बहनें एवं बड़ी संख्या में बहनों की उपस्थिति रही।


Spread the love

You missed