Spread the love

उत्तराखंड—  नैनीताल दौरे पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने एलपीजी गैस को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं और आशंकाओं पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा

“प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है, लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।”

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि राज्य में घरेलू गैस के साथ-साथ छोटे रेस्टोरेंट और ढाबों के लिए व्यावसायिक सिलेंडरों की भी पूरी और नियमित आपूर्ति हो रही है।

मुख्य सचिव ने क्या कहा..

गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है

उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत के मुताबिक समय पर सप्लाई मिल रही है। बाजार में किसी तरह की किल्लत नहीं है।

उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है और न ही पैनिक होकर अनावश्यक स्टॉक करें।

सरकार ने साफ संकेत दिया है कि सप्लाई चेन पूरी तरह मजबूत है। लोगों से संयम रखने की अपील की गई है


Spread the love

You missed