कोटद्वार—   आज सांगठनिक जनपद कोटद्वार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जेएनयू के पूर्व प्राध्यापक एवं कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़े 11 छात्रों के साथ कथित गंभीर यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी (एसडीएम), कोटद्वार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

महिला मोर्चा ने इस मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही, ज्ञापन के माध्यम से संबंधित कांग्रेस सांसद के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।

महिला मोर्चा भाजपा ,कोटद्वार ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,,, यौन उत्पीड़न के दोषी कांग्रेस सांसद के इस्तीफे की मांग,,।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती शशिबाला कैस्टवाल के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती अनीता आर्य, श्रीमती उर्मिला कंडारी, श्रीमती सिमरन बिष्ट श्रीमती हिमानी बलूनी अंजू खुगशाल, श्रीमती माला लुथरा, श्रीमती निशा जियाल सहित अन्य महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

महिला मोर्चा ने कहा कि महिलाओं एवं विद्यार्थियों की गरिमा, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना आवश्यक है तथा ऐसे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

You missed