
हल्द्वानी— नव वर्ष (नव संवत्सर 2083) चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर राष्ट्र कल्याण हेतु 108 कुंडीय महायज्ञ का भव्य आयोजन हिन्दू समाज के नव वर्ष आयोजन समिति द्वारा हल्द्वानी में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज (अष्टादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर, बेरीपड़ाव), आचार्य विजय जी (संस्थापक, हनुमान धाम, छोई रामनगर) तथा क्षेत्र सेवा प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (पश्चिम उत्तर प्रदेश) श्रीमान धनी राम जी का सानिध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजन समिति व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त संघचालक डॉ0 बहादुर सिंह बिष्ट व जिला संघचालक डॉ0 नीलाम्बर भट्ट, भगवान सहाय आदि द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।

समस्त व्यवस्थाओं के सुव्यवस्थित संचालन क्षेत्र सेवा प्रमुख श्रीमान धनीराम जी के द्वारा किया गया।पश्चात यज्ञ कार्यक्रम का संचालन (यज्ञब्रह्मा) डॉ. विनय विद्यालंकर द्वारा, कन्या गुरुकुल चोटीपुरा (उत्तर प्रदेश) की ब्रह्मचारिणियों के साथ विधिवत संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर हनुमान धाम छोई के संस्थापक आचार्य विजय ने नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नव संवत्सर का विशेष महत्व है। उन्होंने रामचरितमानस के संदर्भ में सत्य, निष्कपटता एवं श्रद्धा के महत्व को रेखांकित किया तथा विभिन्न संवत्सरों के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य की जानकारी दी।
महामंडलेश्वर स्वामी सरस्वती जी महाराज ने यज्ञ के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामूहिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम है, जो प्रकृति एवं मानव मन दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम जी ने सभी कार्यकर्ताओं, यजमानों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अनेक स्वयंसेवकों के साथ ही प्रकाश डिफेंस एकेडमी एवं संस्कृत महाविद्यालय, रेलवे बाजार के संचालक, अध्यापक एवं उनके छात्र-छात्राओं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया, जिसके लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया। तत्पश्चात सभी यजमानों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु “नव वर्ष आयोजन समिति, हल्द्वानी” का गठन किया गया था। प्रबंधन समिति में डॉ. विनय खुल्लर, भगवान सहाय, सुरेश तिवारी, विवेक कश्यप, प्रकाश पांडे, श्रीमती लता पंत, श्री शीतल विनायक, नितिन मेहरा, भुवन भगत, तनुज गुप्ता, प्रहलाद आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में श्याम अग्रवाल, भूमेश अग्रवाल, नीरज शारदा, सुदीप अग्रवाल, शशि भजन भूषण, सुरेश पाल, बालकृष्ण, भगवान सहाय, राजीव अग्रवाल, डॉ. भारत भूषण, राजेश कुमार, पवन सिंघल, दीपक कुमार, जीतेन्द्र साहनी, धीरज, विपिन एवं अमित गर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट, जिला संघचालक डॉ. नीलाम्बर भट्ट, सह विभाग प्रचारक नरेंद्र , सह प्रान्त व्यवस्था प्रमुख भगवान सहाय , विभाग प्रचार प्रमुख उमेश साह , जिला प्रचारक जितेंद्र , सह जिला कार्यवाह राजकुमार , जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सूरज , जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट प्रदीप लोहनी , जिला व्यवस्था प्रमुख दीवान , नगर प्रचारक प्रभाकर , नगर कार्यवाह प्रकाश पांडे जी, सह जिला सेवा प्रमुख अशोक आर्य, नगर प्रचार प्रमुख डॉ0 नवीन शर्मा , जिला मीडिया संवाद प्रमुख आनंद मेऱ , जिला सोशल मीडिया आयाम प्रमुख अनुज गुप्ता , आनंद सिंह , सुदर्शन राणा , गिरीश जोशी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा मातृशक्ति सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
