Spread the love

हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने गैस की किल्लत के संबंध में एक बैठक कर प्रशासन की कड़े शब्दों में निंदा की।

संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता और प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के अनुसार गैस की कोई किल्लत नहीं हैं, फिर भी आम जनता को बुकिंग के बाद भी गैस नहीं उपलब्ध हो रही हैं,,

बुकिंग के बाद भी आम जनता परेशान हैं, संबंधित लोगों ने अपने मोबाइल बंद किए हुए हैं, जिससे आम जनता परेशान हो रही हैं।

ऐसा प्रतीत होता हैं कि कालाबाजारी करने वाले लोग सक्रिय हो गए , जो इस मौके का फायदा उठाकर अपने मुनाफ़ा कमाने में लगे है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों को आवश्यकता वस्तु अधिनियम के तहत सलाखों के पीछे किया जाना अत्यंत जरूरी हैं।

दोनों पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से मांग की छोटे व्यापारियों के कारोबार बचाने हेतु कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाए, जटिल नियमों की बाध्यता सरल की जाए, जिससे उनके सम्मुख रोजी रोटी का संकट उत्पन्न नहीं हो सके।

संगठन के सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि कॉमर्शियल सिलेंडर के वितरण में पारदर्शिता बरती जाय और घरेलू सिलेंडर सभी को आसानी से उपलब्ध करवाया जाए, अन्यथा संगठन आम जन के साथ आंदोलन को बाध्य होगा।

आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ,प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ,सह प्रभारी देवेश अग्रवाल ,प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता ,प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ,महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री रिषभ पाठक, पूरन लाल साह, दीपक माहेश्वरी , संजय वर्मा , नुसरत सिद्दकी , अशोक वाष्र्णेय , दया किशन उपाध्याय, अश्मित गुजराल , विशाल जुनेजा, सोनी सबरवाल आदि उपस्थित रहे।

See also  सुबह- सुबह उत्तराखंड में भूकंप के तेज़ झटके,,, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग,,,,।

Spread the love