Spread the love

उत्तराखंड—  हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरियों का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी करने वाला पेशे से राजमिस्त्री निकला, जो काम के बहाने घरों की रेकी करता और फिर सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम देता था।

पूरे मामले का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में किया गया।

ऐसे करता था चोरी

यह शातिर आरोपी पहले राजमिस्त्री बनकर घरों में काम करता,, घर की बनावट और सुरक्षा की जानकारी जुटाता,,फिर मौका देखकर अकेले ही चोरी कर फरार हो जाता।

खास बात ये कि शातिर मिस्त्री बिना मोबाइल और बिना किसी साथी के वारदात करता था।

250 CCTV से मिला सुराग

दो अलग-अलग चोरियों के बाद पुलिस ने करीब 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली,, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस का सहारा लिया गया तब जाकर दोनों घटनाओं में एक ही संदिग्ध की पहचान हुई।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

03 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने मुंशी राम उर्फ सोनू (41 वर्ष), निवासी सहारनपुर (UP) को गुसाईपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।

क्या-क्या बरामद हुआ?

पुलिस ने आरोपी के पास से सोने-चांदी के आभूषण (मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमके, चेन आदि) नगदी ₹22,460

कुल मिलाकर 9 लाख रुपये से अधिक का सामान बरामद हुआ।

दो बड़े मामलों का खुलासा

मामला 1 – सत्यानंद कॉलोनी में नगदी और चांदी के जेवर चोरी

मामला 2 – हरि शिव विहार में ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने चोरी

दोनों वारदातों में यही आरोपी शामिल पाया गया।

इंटरस्टेट शातिर चोर

मुंशी राम का आपराधिक रिकॉर्ड भी चौंकाने वाला है,,उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और हिमांचल में कई मुकदमे दर्ज हैं।

See also  नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर आए बोल्डर,,,, दोनों तरफ वाहनों की कतार..।

पहले से ही 9 से अधिक केस अन्य राज्यों में भी उसके अपराधों की जांच जारी है।

पुलिस टीम को इनाम

इस बड़ी सफलता पर SSP ने पुलिस टीम को ₹1500 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


Spread the love

You missed