उत्तराखंड—   सूबे में मौसम ने एक बार फिर अपना रुख बदल लिया है। एक तरफ पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की सूरत-ए-हाल बन रही है, तो वहीं दूसरी तरफ मैदानी हिस्सों में तेज धूप और शदीद गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ये दोहरा मौसम अब आम ज़िंदगी (जनजीवन) पर साफ असर डाल रहा है।

उत्तराखंड में मैदान अभी और तपेंगे ,पहाड़ों पर बारिश

Advertisement

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर अपने तेवर बदल लिए हैं, जहां एक ओर पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में तेज धूप और शुष्क मौसम के चलते तापमान लगातार बढ़ रहा है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का यह दोहरा असर जनजीवन को प्रभावित कर रहा है और लोगों को अलग-अलग तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना जताई गई है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंडक बढ़ सकती है।

मैदानी जिलों में गर्मी का असर तेज
इसके विपरीत देहरादून समेत प्रदेश के मैदानी जनपदों में चटक धूप और शुष्क मौसम के कारण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। गुरुवार को देहरादून में दिनभर तेज धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी कम देखी जा रही है।

See also  हाथी की मौत के बाद हरकत में वन विभाग,,, लोको पायलट पर केस की तैयारी,,।

गर्मी और मौसम के इस बदलते मिजाज का असर आम

जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चों और अभिभावकों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को निचले इलाकों में पहुंचते ही गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि धामों में ठंडक बनी हुई है।

आने वाले दिनों में मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में अगले चार से पांच दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जा सकता है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

You missed