Spread the love

हल्द्वानी—   जनपद नैनीताल में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष और आदमखोर बाघ की सक्रियता की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कई गांवों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 27 अप्रैल तक बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र बंद रखने की आदेश जारी किए है।

जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि जनपद नैनीताल के तहसील नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत विकासखण्ड भीमताल में स्थित ज्योली एवं भदयूनी, ग्रामों में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं घटित होने तथा आदमखोर वन्यजीव की सक्रियता की सूचना प्राप्त हो रही है, साथ ही उक्त ग्रामों के समीप दोगड़ा डोलमार, सूर्याजाला, मोरा, ज्योलीकोट, सूर्यागांव, गांजा, रानीबाग, दो गाँव, आलूखेत, बल्यूटी, हैडी, सोनगोठ, काठगोदाम, बेल एवं नाईसेला ग्रामों में वन्यजीव की सक्रियता की आशंका है।

जिस कारण इन सभी ग्रामों के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों तक पहुंचने हेतु सुनसान मार्गो, पगडण्डियों एवं वन क्षेत्रों से छात्र-छात्राओं को आवागमन करना पड़ता है जिससे छोटे बच्चों एवं विद्यालयी छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

बच्चों की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तथा किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह आवश्यक समझा गया है कि अस्थाई रूप से शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित किया जाए।

उक्त के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 तथा जिला मजिस्ट्रेट को प्रदत्त अधिकारों के अन्तर्गत आदेश जारी करते हुए,

तहसील नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत विकासखण्ड भीमताल में ग्राम ज्योली, दोगड़ा, डोलमार, सूर्याजाला, मोरा, ज्योलीकोट, सूर्यागांव, गांजा, रानीबाग, दो गाँव, आलूखेत, भयूनी, बल्यूटी, हैडी, सोनगोठ, काठगोदाम, बेल एवं नाईसेला ग्रामों में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनॉकः 25.04.2026 (शनिवार) तथा दिनाँकः 27.04.2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

See also  हल्द्वानी-- न्यायालय परिसर में अधिवक्ता से मारपीट,,, अधिवक्ताओं में उबाल,, सुरक्षा बढ़ाने का भरोसा..।

उक्त आदेश छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाड़ी में अध्ययनरत् बच्चों, विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी लागू होगा किन्तु जनगणना हेतु तैनात किए गए अधिकारी/कर्मचारी द्वारा जनगणना से सम्बन्धित कार्यों का निर्वहन किया जाएगा।

आदेशानुसार सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त अवधि में बच्चों को किसी भी प्रकार से विद्यालय अथवा आंगनबाड़ी केन्द्रो में न बुलाया जाए। साथ ही वन विभाग, पुलिस विभाग एवं आपदा प्रबन्धन से समन्वय स्थापित कर स्थिति की सतत् समीक्षा की जाएगी।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि उक्त आदेश की सूचना सम्बन्धित समस्त विद्यालयों एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत् बच्चों के अभिभावकों तक समय से पहुँचाना सुनिश्चित करेंगे साथ ही उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।


Spread the love

You missed