Spread the love

देहरादून—   प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खेल नीति-2021 के तहत पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति देने का शासनादेश जारी कर दिया गया है।

इसके तहत प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में राजपत्रित एवं अराजपत्रित पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने इस निर्णय पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “खेलेगा युवा तो आगे बढ़ेगा युवा” के संकल्प के साथ सरकार लगातार खिलाड़ियों के हित में निर्णय ले रही है।

रेखा आर्या ने कहा, “प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के साथ अपने भविष्य को सुरक्षित करने का अवसर मिलेगा।”

नियुक्ति पाने वालों में 34 स्वर्ण, 115 रजत और 94 कांस्य पदक विजेता शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण, गृह, परिवहन, वन तथा शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में समायोजित किया जाएगा।

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और रोजगार के अवसर देना है, ताकि वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के साथ अपना भविष्य भी सुरक्षित कर सकें।

उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

You missed