Spread the love

रामनगर/देहरादून—  उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। करीब दो लाख परीक्षार्थियों का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया। परिणाम शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में जारी किए गए।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर सफलता दर और बेटियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने एक बार फिर राज्य की शिक्षा गुणवत्ता को नई ऊंचाई दी है।

टॉपर्स की चमक

हाईस्कूल (10वीं)

अक्षिता गोयल, एम.पी. इंटर कॉलेज, रामनगर
491/500 अंक (98.20%) प्रदेश टॉपर

इशांत कोठारी (उत्तरकाशी) एवं भूमिका (नैनीताल)
490/500 अंक – संयुक्त द्वितीय स्थान

योगेश जोशी, बागेश्वर
489/500 अंक तृतीय स्थान

खास बात: बेटियों का पास प्रतिशत 96.07%, जो बालकों से काफी अधिक रहा।

इंटरमीडिएट (12वीं)

गीतिका पंत, बागेश्वर

सुशीला मेहंदीरत्ता, ऊधमसिंह नगर
490/500 अंक (98%) – संयुक्त टॉपर

आर्यन, ऋषिकेश
489/500 अंक – द्वितीय स्थान

वंशिका , हरिद्वार
485/500 अंक – तृतीय स्थान

यहां भी बालिकाओं ने बढ़त बनाई – 88.09% पास प्रतिशत।

रिजल्ट की बड़ी तस्वीर

हाईस्कूल (10वीं)

पंजीकृत:1,12,266
शामिल: 1,08,983
पास – 1,00,373
कुल रिजल्ट: 92.10%

2025 की तुलना में 1.33% सुधार

 

इंटरमीडिएट (12वीं)

पंजीकृत: 1,02,986
शामिल: 1,00,452
पास: 85,499
कुल रिजल्ट: 85.11%

2025 की तुलना में 1.88% सुधार

 

जिलों की परफॉर्मेंस

बागेश्वर

हाईस्कूल: – 96.98%

इंटर – 94.81%

दोनों ही स्तर पर जिला टॉप पर रहा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट:
UBSE official website

या फिर:
DigiLocker

स्टेप्स:

1.वेबसाइट पर जाएं
2.Board Exam 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें
3.अपना रोल नंबर दर्ज करें
4.रिजल्ट स्क्रीन पर देखें, डाउनलोड/प्रिंट करें

See also  "नारी शक्ति बंधन अधिनियम" के समर्थन में हुआ विराट जन आक्रोश महिला सम्मेलन।

उत्तराखंड बोर्ड 2026 के नतीजे एक बार फिर साबित करते हैं कि राज्य में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। बेहतर पास प्रतिशत, बेटियों का शानदार प्रदर्शन और जिलों की प्रतिस्पर्धा ये सभी संकेत हैं कि भविष्य की नींव मजबूत हो रही है।


Spread the love

You missed