
हल्द्वानी—- नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान*भाजपा महिला मोर्चा, मातृ शक्ति के साथ मिलकर विपक्ष द्वारा संसद में किए नारी अपमान की पोल खोलने जा रही है।
आज हल्द्वानी कालाढूंगी विधानसभा में ऊंचापुल से ब्लॉक आफिस तक महिलाओं ने एक महिला आक्रोश पदयात्रा निकाली जिसमें उन्होंने काग्रेंस तथा अन्य विपक्षी दलों के विरोध में नारे लगाकर कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के नकारात्मक और गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने देश की आधी आबादी के अधिकारों पर सीधा प्रहार किया है।
इसी के विरोध में आज महिलाऐं सड़कों पर उतर गई है ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित ऐतिहासिक अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन विपक्ष ने अपनी संकीर्ण राजनीति के कारण इसका विरोध कर महिलाओं की आकांक्षाओं को ठेस पहुंचाई है,

जिससे देशभर की महिलाओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस अभियान में क्षेत्र के स्थानीय विधायकऔर महिलाओं ने कहा हमारा प्रयास होगा, जन-जन तक यह सच पहुंचाना कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के विरोध में काम किया है अब हम अपने अधिकारों के समर्थन में एकजुट होकर आवाज उठाएं, ताकि महिला सशक्तिकरण के इस महत्वपूर्ण प्रयास को और अधिक मजबूती मिल सके।
कंचन उप्रेती जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, कुमाऊं संयोजक श्रुति तिवारी ,महामंत्री,राशि जैन , आभा गोस्वामी , कालाढूंगी विधायक भगत , विकास भगत , प्रतिभा जोशी, कमलनयन जोशी , अलका जीना , मुन्नी बिष्ट, गंगा शाह , बसंती मेहरा , प्रेमा जोशी ,मीना नगलटिया , मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
