Spread the love

दिल्ली—-  CBSE Board 12th Result 2026 OUT Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. 13 मई को रिजल्ट जारी किया गया है, पिछले साल भी इसी दिन रिजल्ट आया था.

करीब 18.5 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया गया है.

छात्र डिजीलॉकर (Digilocker) या फिर UMANG ऐप पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

रिजल्ट जारी होने के बाद डिजीलॉकर की वेबसाइट और उमंग ऐप पर CBSE 12वीं के रिजल्ट वाला लिंक दिखने लगा है, जहां छात्र रिजल्ट देख सकते हैं।

इस साल 17 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थीं, जो 10 अप्रैल तक चलीं. कॉपी चेक करने के लिए बोर्ड ने पहली बार ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया, जिसमें लैपटॉप या फिर टैब से कॉपी चेक हुईं.

ऐसे में रिजल्ट जल्दी जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पिछले साल की तरह 13 मई को ही रिजल्ट आया है।

CBSE 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
यहां CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें,

सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
इसे यहां से डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी ले लें

Digilocker पर रिजल्ट चेक करने का तरीका

Digilocker पर रिजल्ट देखने के लिए DigiLocker App डाउनलोड करें या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर (Aadhaar Number) का इस्तेमाल कर ओटीपी के साथ लॉग-इन करें
होम पेज पर ‘Education’ सेक्शन में जाएं और Central Board of Secondary Education (CBSE) पर क्लिक करें
यहां दिख रहे Class XII Marksheet वाले लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी डालें
‘Get Document’ पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी

See also  आर-पार की लड़ाई ” जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने किया आंदोलन का ऐलान,,,,।

CBSE Class 12th की टॉपर्स की लिस्ट नहीं होगी जारी

सीबीएसई की तरफ से इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. बोर्ड सिर्फ रीजन वाइज रिजल्ट जारी करता है और ये नहीं बताता है कि किन छात्रों ने टॉप किया है. स्कूलों की तरफ से टॉपर्स की लिस्ट सामने आती है. इस बार भी 100 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा हो सकती है।

केंद्रीय विद्यालय और नवोदय ने फिर मारी बाजी

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट की तरह 12वीं में भी केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों ने शानदार प्रदर्शन किया है. केंद्रीय विद्यालय (KV) 98.55% पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) 98.47% के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है. सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन भी काफी बेहतर रहा है और यहां 89.55% छात्र सफल हुए हैं।


Spread the love