Spread the love

उत्तराखंड—  नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त मुकुल जैन पर पुलिस ने ₹25,000 का इनाम घोषित किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस के अनुसार, FIR संख्या 37/2026 धारा 103(1) BNS के तहत दर्ज मामले में आरोपी मुकुल जैन, निवासी गंगोत्री विहार वेस्ट चौपड़ा, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, घटना के बाद से लगातार फरार है।

आरोप है कि अभियुक्त ने वादिनी के पति वैभव कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। उपचार के दौरान दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया है।

पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यदि किसी व्यक्ति को उक्त अभियुक्त के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो निम्न नंबरों पर तत्काल सूचना दें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल – 9411111212

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी – 9411112743

पुलिस अधीक्षक अपराध नैनीताल – 9411110152

पुलिस उपाधीक्षक (संचार) रामनगर – 9411112097

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी – 9411112875


Spread the love