Spread the love

हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सरकार से मांग की हे कि सरकार दवा कारोबारियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करे।

प्रेस को जारी बयान में संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने जारी संयुक्त बयान में कहा कि दवा कारोबारी स्वास्थ सेवाओं को सुचारू रखने में अहम भूमिका निभाते हैं,

कोरोना काल जैसी गंभीर परिस्थितियों में जब अधिकांश लोगों ने हाथ खड़े कर दिए थे उस कठिन समय में भी दवा कारोबारियों ने अपने जीवन की परवाह किए बिना सरकार और शासन प्रशासन की मदद की थी । जिसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता हैं,

दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि उनका संगठन दवा कारोबारियों की मांग को उचित ठहराता हैं, तथा शासन प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करके सरकार से उनकी समस्याओं के निराकरण की मांग करता हैं।


Spread the love