Spread the love

कोटद्वार- जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं मनवर सिंह आर्य और वीरेंद्र नेगी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दिवंगत दोनों विभूतियों ने जीवन भर  पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया।

 

जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि दोनों विभूतियों का निधन पार्टी के लिए अगला अपूर्णीय क्षति है। पार्टी के लिए दिए गए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

 

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शंकेश्वर सेमवाल, ओम प्रकाश कोटला, गुड्डू सिंह चौहान, नीलम रावत, गोकुल सिंह नेगी, विनोद नेगी, मदन सिंह नेगी, मोहन रावत और अमित राज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


Spread the love