Spread the love

कोटद्वार- कांग्रेस पार्टी के 02 वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी  स्व मनवर सिंह आर्यजी पूर्व प्रधानाचार्य व स्व बीरेंद्र सिंह नेगी जी पूर्व सैनिक का आकस्मिक निधन होने के कारण आज शोकसभा का आयोजन महानगर कांग्रेस कार्यालय में किया गया व  दोनों आत्माओ की शान्ति के लिए 02 मिनट का मौन रखते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ,शोकसभा मेंकांग्रेस वक्ताओ ने अपने वरिष्ठ नेताओं के  निधन पर दुख ब्यक्त करते हुए व उनके द्वारा पार्टी के लिए  किए गए कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा कांग्रेस परिवार को खलती रहेगी,

 

दोनो ही नेता कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए रात दिन कार्य करते थे मगर आज वे हमारे बीच नही रहे    दुख की इस घड़ी में समस्त कांग्रेस परिवार अपने दोनों मृतक परिवारो के साथ  खड़ा है शोकसभा में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, पूर्वसैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट, युवाकांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजयरावत,वरिष्ठ महिला नेत्री मीना बचवाण ,

 

प्रदेशसचिव गणेशनेगी, महासचिव ब्रजपालसिंह नेगी,सतेंद्र नेगी, चंद्रमोहन सिंह,विजय माहेष्वरी, सुनील सेमवाल, राकेश शर्मा सुदर्शन सिंह,राजेन्द्र गुसाईं, सुरवीर सिंह खेतवाल, बृजमोहन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी पानसिंह अधिकारी, राजेन्द्र असवाल ,उपेंद्र नेगी, आसतोष वर्मा,एस एस पुंडीर बिरेन्द्र सिंह रावत अनिल वर्मा आदि सम्मिलित हुए।


Spread the love

You missed