Spread the love

हल्द्वानी—   17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को हल्द्वानी के एक होटल में विधायक सुमित हृदयेश की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, परिवहन व्यवस्था, जिम्मेदारियों के बंटवारे और अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ युवाओं और विद्यार्थियों को अपनी बात खुलकर रखने का एक मंच है। उनका कहना था कि आज का युवा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, नवाचार और अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखना चाहता है और यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक पहल है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 30 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। सभी विद्यार्थियों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

बैठक में मौजूद कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया, ताकि उत्तराखंड के अधिक से अधिक छात्र इस संवाद का हिस्सा बन सकें।

बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

You missed