Spread the love

हल्द्वानी—   जनसंघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में  भाजपा कुमाऊँ सम्भाग कार्यालय हल्द्वानी में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर डॉ मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्ष जिला नैनीताल जिलाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष  नवीन भट्ट , कार्यक्रम सह-संयोजक जिला मंत्री कुन्दन चिलवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद एवं दर्जा राज्य मंत्री बलराज पासी ने कहा कि डॉ मुखर्जी का जीवन राष्ट्र को समर्पित था। एक देश दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नही चलेगे का उनका नारा केवल एक उदघोष नहीं बल्कि अखण्ड भारत के लिए उनका संकल्प था

कश्मीर से धारा 370 का हटना उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धाजलि है। भारतीय इतिहास के सबसे प्रखर राष्ट्रवादियो, दूरदर्शी शिक्षाविदो और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, अदम्यसाहस और अखण्ड भारत के प्रति अटूट सम्पर्ण का प्रतीक है।

बलराज पासी जी ने आगे सम्मेलन में उपस्थित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से डॉ मुखर्जी के विचारो और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।

कार्यक्रम में हल्द्वानी काठगोदाम नगर महापौर श्री गजराज बिष्ट जी ने अपने सम्बोधन में डॉ मुखर्जी के व्यक्तित्व को उजागर करते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना के बाद डॉ मुखर्जी भारतीय संसद में विपक्ष की एक सशक्त आवाज बनकर उभरे।

डॉ मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होने आगे कहा कि शिक्षा के माध्यम से देश के युवाओं में राष्ट्रप्रेम और स्वाभीमान की भावना जागृत करने का विशिष्ट कार्य की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा किया गया।

See also  दोस्त से दगाबाजी,,, बहाने से बुलाकर मारी गोली,,, बॉर्डर को लेकर उलझी पुलिस,,।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश मंत्री एवं जिला काशीपुर प्रभारी पुष्कर काला  द्वारा भी सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के समक्ष अपना उदबोधन रख कार्यकर्ताओं में नयी उर्जा व जोश का संचार किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष  प्रताप बिष्ट  ने अपने स्वागत उदबोधन में डॉ मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर राष्ट्रप्रथम की भावना को सर्वप्रथम रख विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाहन किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं भाजपा नेता कालाढूंगी विधायक  बंशीधर भगत , दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट , दीपक मेहरा,  हुकुम सिंह कुंवर,  नवीन वर्मा, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  कमल नयन जोशी, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, जिला महामंत्री  रंजन बर्गली, जिला उपाध्यक्ष सुश्री प्रतिभा जोशी, जिला मंत्री रूक्मणि बचकेती, जिला मंत्री  हेमन्त बिष्ट, पुष्कर जोशी, जिला सह मीडिया प्रभारी  विनोद तिवारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी  संजय पाण्डे, सह-सोशल मीडिया प्रभारी रत्नेश साह, जिला आई.टी. संयोजक  निश्चल जोशी, जिला उपाध्यक्ष  प्रताप बोरा, जिला आई.टी. सह-संयोजक श्रीमती कामायनी मिश्रा, प्रदेश मंत्री म०मोर्चा श्रीमती विजया लक्ष्मी चौहान, मण्डल अध्यक्ष हल्द्वानी व काठगोदाम मधुकर श्रोत्रिय व नीरज बिष्ट एवं वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।


Spread the love

You missed