Spread the love

उत्तराखंड—   जनपद ऊधम सिंह नगर में महज ₹5 हजार के विवाद ने दोस्ती को खून के रिश्ते में बदल दिया। रुद्रपुर में एक युवक की उसके ही दोस्तों ने पहले साथ बैठकर शराब पिलाई, फिर सुनसान निर्माणाधीन मकान में ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

100 से ज्यादा CCTV फुटेज ने खोला हत्या का राज

31 जुलाई को शिवनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस की टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मृतक की पहचान ट्रांजिट कैंप निवासी अनिल कुमार के रूप में की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि अनिल कुमार की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी।

जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन अनिल अपने साथियों रोहित राजपूत और विजय के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान पहले से बनाई गई साजिश के तहत उसे एक निर्माणाधीन मकान में ले जाया गया।

पहले ईंट और लकड़ी से हमला, फिर रस्सी से घोंट दी जान

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले अनिल को शराब पिलाई। इसके बाद लकड़ी की पट्टी और ईंट से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

See also  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: बेकाबू टैंकर ने तीन छात्रों को कुचला, एक बच्चे की मौत... दो की हालत गंभीर।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को शक था कि अनिल ने उनके ₹5 हजार चुरा लिए थे। इसी शक और रंजिश में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल रस्सी और ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हजार के शक में दोस्त की हत्या, CCTV ने खोला पूरा राज़

उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर में महज ₹5 हजार के विवाद ने दोस्ती को खून के रिश्ते में बदल दिया। रुद्रपुर में एक युवक की उसके ही दोस्तों ने पहले साथ बैठकर शराब पिलाई, फिर सुनसान निर्माणाधीन मकान में ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

100 से ज्यादा CCTV फुटेज ने खोला हत्या का राज

31 जुलाई को शिवनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस की टीम ने जांच शुरू की।

See also  उत्तराखंड :- बारिश ने थामी रफ्तार ,, अगले तीन दिन रहें सावधान,,,